लड़कियों को मोटा कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 10:14

इन तरीकों से बढ़ाएं वजन-

1. प्रोटीन और कार्ब्स को शामिल करें

कई बार हम वजन बढ़ाने की कोशिश में सही डाइट को फॉलो नहीं करते है लेकिन पतली लड़कियों को वजन बढ़ने के लिए अपने आहार में प्रोटीन और कार्ब्स की मात्रा शामिल करनी चाहिए। प्रोटीन के लिए आप दूध, अंडे, सोयाबीन और चिकन आदि का सेवन कर सकते हैं। मसल्स गेन करने के लिए आप विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मटन, लीन मीट, पोल्ट्री, बीज, फलियां और नट्स को भोजन में शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन के सेवन से आपकी मासंपेशियों का अच्छे से विकास होता है।

2. हेल्दी शेक और स्मूदी पिएं

हाई कैलोरी स्मूदी और हेल्दी ड्रिंक्स की मदद से पतली लड़कियां अपना वजन बढ़ा सकती है। ये न केवल आपका स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर को भरपूर पोषण भी प्रदान करता है। स्ट्रॉबेरी एवोकैडो स्मूदी और स्ट्रॉबेरी केला पीनट बटर स्मूदी कुछ उच्च कैलोरी वाली स्मूदी, जिनका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

3. खाना पकाने के लिए स्वस्थ तेल का चुनाव

शरीर में प्रोसेस्ड तेल की मात्रा काफी नुकसान पहुंचा सकती है। वजन बढ़ाने के लिए लड़कियां स्वस्थ तेलों का चुनाव कर सकती है। आप चाहे तो ऑलिव ऑयल, नारियल तेल और एवोकाडो तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे शरीर को भी काफी पोषण मिलता है।

4. व्यायाम करें

वजन बढ़ाने के लिए केवल अच्छा आहार लेना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि नियमित व्यायाम करना भी अहम होता है। यह अतिरिक्त कैलोरी की मदद से मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर टोंड होता है और आप आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं।

5. अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन

वजन बढ़ाने के लिए आपको उचित मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन भी करना चाहिए। इससे शरीर में भोजन का पाचन उचित ढंग से होता है। तरल पदार्थ में आप फलों के रस, मिल्कशेक, सोया दूध जैसे गैर-कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पेय पदार्थों में पोषण के साथ-साथ उच्च मात्रा में कैलोरी होती है, जो स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने में मदद करती है।

6. पर्याप्त नींद लें

आप जितने अच्छी नींद लेंगी, आपका शरीर उतने तेजी से उचित आहार का पोषण मिलेगा। अच्छी नींद से शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करने और निर्माण करने में भी मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info